गाजीपुर, मई 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अब तक वंचित रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। वर्ष 2019 से पहले भूमि प्राप्त करने वाले ऐसे किसान, जो किसी कारणवश योजना में पंजीकरण नहीं करा सके थे, अब दोबारा अवसर का लाभ उठा सकेंगे। ऐसे किसान सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण शुरू करा सकते है या इससे संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय में भी सपर्क कर सकते है। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि कृषि विभाग ने इसके लिए पोर्टल पर नई पंजीकरण सुविधा शुरू कर दी है। जिस किसानों के नाम पर वर्ष 2019 से पूर्व से कृषि भूमि है और उनका पीएम किसान योजना में पंजीकरण नहीं हो पाया था, वे अब पोर्टल के माध्यम से नया आवेदन कर सकते हैं। पात्र पाए जाने पर उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। इसमें तीन श्रेणियों के मामलों का निस्तारण कराया ज...