संभल, मार्च 12 -- जनपद संभल में सरकारी गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने जिलेभर में कुल 58 क्रय केंद्र बनाए हैं, जहां 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। लेकिन खरीद शुरू होने से पहले ही पंजीकरण की धीमी रफ्तार चिंता का कारण बन गई है। जिले में करीब 2.75 लाख किसान हैं, लेकिन अब तक 5 प्रतिशत किसानों का भी पंजीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिना पर्याप्त पंजीकरण के गेहूं खरीद की प्रक्रिया कैसे सुचारु रूप से चल पाएगी। किसानों का कहना है कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और तेज किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकें और उन्हें उचित मूल्य मिल सके। वहीं प्रशासन का कहना है कि पंजीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है और किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। 17 मार्च से खरीद शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.