नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाला जाट सिख समुदाय एक बार फिर राजनीतिक दलों के केंद्र में है। राज्य की राजनीति में सत्ता के दावेदार सभी चार प्रमुख दलों की कमान इसी समुदाय के नेताओं के हाथ में है। भाजपा ने भी इस बार केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की कमान सौंपकर साफ कर दिया है कि वह भी इस समुदाय के भीतर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के साथ सत्ता की मजबूत दावेदार रहेगी। राज्य में भले ही दलितों की आबादी सबसे ज्यादा हो, लेकिन उनके राजनीतिक रूप से बंटे होने से दूसरे बड़े जाट सिख समुदाय के हाथों में अधिकांश समय कमान रही है। पंजाब में इस बार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा भावी सत्ता की दौड़ में हैं। आप नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह, अकाली नेता सुखबीर सि...