गुड़गांव, जुलाई 30 -- -गुरुग्राम में न्याय तक आसान पहुंच और निवेश को मिलेगा बढ़ावा गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली राज्यसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान सांसद संजय भाटिया ने गुरुग्राम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सर्किट बेंच स्थापित किए जाने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह केवल न्यायिक सुविधा का विषय नहीं, बल्कि न्याय तक पहुंच, न्यायिक विकेंद्रीकरण और व्यापार करने में आसानी से जुड़ा राष्ट्रीय महत्व का मुद्दा है।

न्यायिक विकेंद्रीकरण का महत्व सांसद ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट केवल चंडीगढ़ में होने के कारण गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ तथा दक्षिण हरियाणा के अन्य जिलों के लाखों वादकारियों, अधिवक्ताओं, उद्योगों, एमएसएमई और कॉरपोरेट संस्थानों को प्रत्य...