रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- सितारगंज, संवाददाता। 7वें पंजाब स्टाइल कबड्डी कप में टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में हरियाणा की टीम विजेता बनी। 65 किलो वर्ग में नानकपुरी टांडा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कुल 10 टीमों ने भाग लिया। ग्राम मलपुरी में शुक्रवार को सरदार गुरदीप सिंह जोहल की याद में आयोजित 7वें पंजाब स्टाइल कबड्डी कप में 65 किलो वर्ग में चार टीमों तथा ओपन वर्ग में चार टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। साथ ही दो लड़कियों की टीमों के शो मैच ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ओपन वर्ग का प्रथम इनाम 61 हजार रुपया और दूसरा इनाम 41 हजार रुपये दिया गया। जबकि 65 किलो वर्ग का प्रथम इनाम 31 हजार और दूसरा इनाम 21 हजार रुपये का सौंपा। मुख्य अतिथि के रूप में जत्थेदार बाबा मोहन सिंह, जत्थेदार बाबा कुलदीप स...