मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरनगर। पंजाब के भटिंडा से पिछले 16 साल से फरार चल रहे आरोपी को खालापार पुलिस ने तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस से बचने के लिए मजदूरी का कार्य करता था। खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पंजाब के भटिंडा के वली थाने में आरोपी इरफान निवासी बघरा थाना तितावी के खिलाफ वर्ष 2010 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी पंजाब राज्य से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे मफरुर घोषित कर दिया था। हाल में फरार चल रहा आरोपी खालापार थाना क्षेत्र के मुगल गार्डन मोहल्ले में परिवार समेत रह रहा था। शुक्रवार को खालापार पुलिस ने शामली बाइपास से उसे तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पंजाब पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोप...