बरेली, अप्रैल 21 -- नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम आठ बजे के करीब पंजाब से गोंडा बहराइच जा रही एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर एक कार को टक्कर मारती हुई पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में एक कंडक्टर की मौत हो गई। फतेहगंज पूर्वी के सिमरा हरचंदसिंह गांव के पास मंगलवार रात करीब 10:00 बजे एक बस अनियंत्रित होकर एक कार को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस का अगला हिस्सा और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में बस कंडक्टर मोहन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सहजौरा थाना मोतीगंज जिला गोंडा बस से गिर गया जो बस के पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बंगाल से बिहार आ रही मिनी ट्रक को यात्री बस ने ठोका उसे फरीदपुर सीएचसी ले जाया गया मगर तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं, बस चालक टक्कर लगते ही कूदकर मौके से भाग गया।...