गोपालगंज, जुलाई 22 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर बुलाए गए पंजाब के दो युवकों से 7.50 लाख रुपये छीन लेने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो बाइक को बरामद करने के साथ ही 47 हजार नकदी भी बरामद किया गया। वहीं पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर दी। वहीं फरार चल रहे तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

आरोपियों की पहचान जानकारी के अनुसार, पंजाब के पटियाला जिले के सदर थाना क्षेत्र के नाभा निवासी कमल कृष्ण कुमार करीब दो माह पूर्व पूर्वी चंपारण गए थे। वहां उनकी पहचान नवादा गांव के एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि उस व्यक्ति ने उन्हें सस्ते दर पर खरा सोना उपलब्ध कराने का भ...