रिषिकेष, मार्च 8 -- पंजाब सिंध क्षेत्र प्रबंध समिति की ओर से ब्रह्मलीन 108 स्वामी मंगलनाथ महाराज एवं ब्रह्मलीन 108 स्वामी रामकृष्ण महाराज की स्मृति में 77वां मंगल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने भी रविवार को शिरकत की। समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। स्वामी रसिक महाराज ने व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य रमेश उनियाल का माल्यार्पण कर कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और समाज में धर्म एवं संस्कारों की वृद्धि होती है। भागवत कथा साक्षात राधा माधव का प्रतिरूप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.