चंडीगढ़, मई 1 -- पंजाब में विपक्ष ने मुख्यमंत्री मान पर शराब पीकर विधानसभा में आने का आरोप लगाया है। एक वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया गया है। आरोप है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नशे की हालत में विधानसभा को संबोधित कर रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने एक सुर में सीएम मान के खिलाफ जांच की मांग उठाई है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक परताप सिंह बाजवा ने इसको लेकर पंजाब विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। बाजवा ने मांग की है कि सदन में मौजूद सभी सदस्यों समेत मुख्यमंत्री का डोप टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहाकि इस जांच के दायरे में ट्रेजरी बेंच और विपक्ष के सभी विधायकों को भी शामिल किया जाए। हाल में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं, राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मान पर लोकतंत्र के मंदिर का अपमान का आरोप लगाया है।पत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.