पंजाब विधानसभा पहुंचे विद्यार्थी, सीएम मान ने बड़े सपने देखने को किया प्रेरित
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- पंजाब विधानसभा ने गुरुवार को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अपने द्वार खोले। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें बड़े सपने देखने और ईमानदारी तथा मेहनत के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि कानून कैसे बनाए जाते हैं, राज्य का बजट कैसे पारित होता है और निर्वाचित प्रतिनिधियों की जवाबदेही कैसे तय होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पंजाब की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके मुताबिक, युवाओं को अवसर, प्रेरणा और प्रगतिशील माहौल उपलब्ध कराना राज्य का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अस्थायी मुश्किलों को अपने इरादों पर हावी न होने दें और अपने लक्ष्य की दिशा में लगातार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.