बक्सर, जून 21 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हमारे संवाददाता। शराब की तस्करी करने का प्रयास लगातार विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है। तस्करों ने अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस के जनरल बोगी के बाथरूम को इस बार तस्करी का साधन बनाया। परंतु जीआरपी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस बाथरूम में रखें 22 झोला के अंदर रखें 276 लीटर विदेश शराब जब्त करने में सफलता पाई। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी धर-दबोचा। उसकी पहचान पटना जिले के बलिया गांव निवासी सिद्धनाथ पासवान के पुत्र शेरू पासवान के रूप में हुई। यह शराब की खेप पटना लेकर जा रहा था। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पंजाब मेल से शराब की खेप लाई जा रही है। तत्काल टीम तैयार की गई। ट्रेन रूकते ही जनरल बोगी की जांच की गई। बोगी के बाथरूम से शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि ...