नई दिल्ली, जुलाई 1 -- पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने आज यानी बुधवार (1 जुलाई 2026) को अपनी सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित जनकल्याणकारी योजना-"मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना" की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में दी गई अपनी पांचवीं और आखिरी सबसे बड़ी चुनावी गारंटी को भी पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में इस योजना के लिए एक विशेष वेब पोर्टल लॉन्च किया, जिसके जरिए सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पैसे भेजे जाएंगे।पहले ही दिन मिले 3 महीने के पैसे: किसे कितना मिला? योजना की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए पंजाब सरकार ने लाभार्थियों के खातों में जुलाई, अगस्त और सितंबर... यानी पूरे तीन महीने की एकमुश्त किस्त ट्रांसफर कर दी है। इस योजना का पैसा दो श्रेणियों में बांटा गया है:जनरल ...