जयपुर, अगस्त 18 -- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के एक दिन बाद ही डॉ. सतीश पूनिया को पार्टी ने नई और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने पूनिया को हरियाणा की जगह अब पंजाब का प्रभारी बनाया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के संगठनात्मक प्रभार में बदलाव किया है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मिली यह जिम्मेदारी पूनिया के लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पूनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंजाब में भाजपा के संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर करना होगी। भाजपा ने पंजाब में काफी पहले से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में पूनिया को चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और स्थानीय राजनीतिक समीकरण साधने की जिम्मेदारी संभालनी होगी।हरियाणा के बाद अब पंजाब का जिम्मा सतीश पूनिया...