पंजाब, अप्रैल 7 -- पंजाब में नशे की फिर भयावह तस्वीर सामने आई है। इस घटना से पता चलता है कि नशे ने किस कदर पंजाब को अपने पंजे में जकड़ा हुआ है और इसकी रोकथाम के सरकारी दावे महज दावे हैं। कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ला निवासी बुजुर्ग दंपति जोगिंदर पाल सिंह और मंजीत कौर के पांचों बेटों को नशे ने लील लिया। महज आठ साल में उन्होंने अपने पांचों बेटों को खो दिया। पांचवें बेटे सोनू ने मंगलवार को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में आखिरी सांस ली। उसे सोमवार को इलाज के लिए अमृतसर लाया गया था। सोनू को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने उसका इलाज सरकारी खर्च पर करवाने की बात कही थी लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 32 वर्षीय सोनू दो साल के बेटे और छह महीने की बेटी का पिता था। उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह न तो ठीक से बोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.