नई दिल्ली, जून 10 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 31 स्टार्टअप्स को कुल Rs 1.07 करोड़ की सीड ग्रांट वितरित की। उन्होंने कहा कि राज्य में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है तथा युवा अपने विचारों को कारोबार और रोजगार के अवसरों में बदल रहे हैं। सीड ग्रांट वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब स्टार्टअप और उद्योग नीति-2026 के तहत सीड ग्रांट सहायता को Rs 3 लाख से बढ़ाकर Rs 5 लाख किया गया है। इस योजना के तहत सात स्टार्टअप्स को Rs 5-5 लाख और 24 स्टार्टअप्स को Rs 3-3 लाख की सहायता राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप्स राज्य के आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि शुरुआती वित्तीय चुनौतियों के कारण कोई भी संभावनाशील उद्यम पी...