नई दिल्ली, जुलाई 17 -- पंजाब सरकार ने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विस्तार के तहत 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को साहिबजादा अजीत सिंह नगर स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपे।5.5 लाख कार्डधारकों को होगी सुविधा राज्य सरकार के अनुसार, नए राशन डिपो खुलने से करीब 5.5 लाख राशन कार्डधारकों को लाभ मिलेगा। इससे उन लाभार्थियों को विशेष रूप से सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अभी मासिक राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या काम छोड़कर राशन डिपो पर जाना पड़ता है। नवनियुक्त डिपो धारकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सरकार और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेंगे। उन्हो...