पंजाब में 24.86 लाख बिजली उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- पंजाब सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस) का ऐलान किया है। इसके तहत 31 मार्च 2026 तक के बकाया बिलों पर जुर्माना और ब्याज माफ होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मुताबिक, 24.86 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। करीब 2,516 करोड़ रुपये के बकाये में से 518 करोड़ रुपये माफ होंगे। उपभोक्ताओं को बिल की मूल राशि चुकानी होगी। उन्हें 25 प्रतिशत पहले जमा करना होगा और बाकी 75 प्रतिशत एक साल के भीतर किस्तों में देना होगा। आर्थिक परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं को भुगतान पूरा करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय भी दिया जा सकता है।कटे कनेक्शन भी जुड़ेंगे मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना सभी घरेलू उपभोक्ताओं पर लागू होगी, चाहे उनके कनेक्शन चालू हों या बकाया बिल के कारण काट दिए गए हों। कटे हुए कनेक्शन भी मूल बक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.