पंजाब में 1,000 और ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- पंजाब सरकार ने बुधवार को 'पेंडु खेड़ मैदान' योजना के तहत 1,000 और ग्रामीण खेल मैदान लोगों को समर्पित किए। इसके साथ ही राज्य में उद्घाटन किए जा चुके मैदानों की संख्या 3,100 के लक्ष्य के मुकाबले 1,764 हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह क्षेत्र के गांव शाहपुर में तीसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर गांव में खेल संस्कृति विकसित कर पंजाब को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का केंद्र बनाना चाहती है।गांवों में खेल सुविधाओं का विस्तार पहले चरण में चार मई को 255 और दूसरे चरण में 24 अगस्त को 509 मैदान समर्पित किए गए थे। तीसरे चरण के 1,000 मैदानों में फतेहगढ़ साहिब के 93 मैदान भी शामिल हैं। राज्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.