नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान अब एक और राज्य की तरफ बढ़ता दिख रहा है। महाराष्ट्र के एक गांव से शुरू हुई यह मुहिम अब कई राज्यों के सरकारी स्कूलों तक पहुंच चुकी है। कहीं टूटे शौचालय मिले, कहीं बच्चों के लिए ठीक से बैठने की व्यवस्था नहीं थी, कहीं छत गिरने का खतरा दिखा तो कहीं मिड-डे मील के राशन में कीड़े मिलने का मामला सामने आया। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पंजाब पहुंची CJP टीम को कुछ ऐसे स्कूल भी मिले, जहां आधुनिक सुविधाओं की जमकर तारीफ की गई। अब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुजरात को लेकर ऐसा संकेत दिया है, जिससे माना जा रहा है कि अगला पड़ाव गुजरात हो सकता है। दीपके ने कहा कि जिन राज्यों को लेकर उनकी टीम पर सवाल उठाए गए, वहां वे जा चुके हैं। उन्होंने पंजाब, झारखंड और कर्नाटक का जिक्र करते ...