पूर्णिया, अगस्त 27 -- धमदाहा, एक संवाददाता। दूसरे राज्य में हुई घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अब पीड़ितों को संबंधित राज्य के थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसी क्रम में धमदाहा थाने में पहली जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। कुकरौन नंबर-2 निवासी पिंकी देवी के आवेदन पर यह प्राथमिकी पंजाब के बरनाला जिले के शाहना थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर दर्ज की गई है। आवेदन के अनुसार एक जुलाई 2026 को पंजाब के बरनाला जिले के शाहना थाना क्षेत्र में उनके पुत्र अभिषेक कुमार के साथ घटना हुई थी। दो जुलाई को उसकी मौत हो गई और तीन जुलाई को एंबुलेंस से शव को बनमनखी के रास्ते धमदाहा लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद मृतक की मां ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। पिंकी देवी ने अभिषेक की पत्नी प्रियंक...