नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पंजाब में सभी प्रमुख दलों में जाट सिख समर्थन की लड़ाई--------------- -आप, कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने इसी समुदाय को दिया नेतृत्व -विरोधी दलों से पार पाने के लिए भाजपा फिर ले सकती है अकाली दल का साथ ------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

पंजाब की राजनीति में जाट सिख समुदाय की भूमिका पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाला जाट सिख समुदाय एक बार राजनीतिक दलों के केंद्र में है। राज्य की राजनीति में सत्ता के दावेदार सभी चार प्रमुख दलों की कमान इसी समुदाय के नेताओं के हाथ में है। भाजपा ने भी इस बार केवल सिंह ढिल्लो को पार्टी की कमान सौंप पर साफ कर दिया है कि वह भी इस समुदाय के भीतर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के साथ सत्ता की मजबूत दावेदार रहेगी। राज्य में भले ही दलितों की आबादी सबसे ज्यादा हो, लेकिन उनके राजनीत...