नई दिल्ली, मार्च 29 -- पंजाब में सनसनीखेज वारदात में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। लुधियाना के माछीवाड़ा कस्बे के गांव तखरां के बस स्टैंड पर कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या हुई। रविवार शाम 6:30 बजे ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी तक्खरां से हाडियां रोड पर बने क्वार्टर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। अचानक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात लोग आए, जिनमें से एक ने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से उनके सिर पर कई वार किए। इस जानलेवा हमले में परमिंदर तिवारी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके कान और सिर पर गंभीर चोट लगी। हमलावर मोटरसाइकिल पर मालवा चौक की तरफ भाग गए। खून से लथपथ अध्यक्ष परमिंदर तिवारी को माछीवाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना फोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.