बेगुसराय, अप्रैल 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के रजाकपुर गांव के एक मजदूर की मौत पंजाब में मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक की पहचान रजाकपुर वार्ड संख्या-10 निवासी श्रवण राय के 52 वर्षीय पुत्र भिखारी राय के रूप में की गई है। घटना की जानकारी उनके पुत्र सुजीत कुमार ने परिजनों को दी। बताया गया कि भिखारी राय पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो थाना क्षेत्र में रहकर मार्बल पत्थर लगाने का कार्य करते थे। मंगलवार की रात वह बाइक से काम से लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जैतो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्...