नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले और राजनीतिक गढ़ संगरूर को निशाना बनाते हुए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आगामी 4 नवंबर 2026 को संगरूर के फागूवाला गांव (राष्ट्रीय राजमार्ग पर) में होने वाली राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' के लिए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को पटियाला में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला ने बताया कि भले इस रैली में पूरे पंजाब से लोग पहुंचेंगे, लेकिन पार्टी का मुख्य ध्यान संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, फरीदकोट और लुधियाना लोकसभा क्षेत्रों की लगभग 40 विधानसभा सीटों पर रहेगा।40 एकड़ में रैली स्थल और पार्किंग; किसानों ने दी लिखि...