मेरठ, सितम्बर 11 -- राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पंजाब में आई भीषण बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजेगा। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय ने इस संबंध में एक 5 सदस्यीय राहत समिति का गठन किया है, जो राहत सामग्री के संकलन और वितरण की जिम्मेदारी निभाएगी। समिति में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा तथा तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पीके पाठक शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...