धनबाद, फरवरी 6 -- महुदा, प्रतिनिधि। पंजाब के संगरूर जिले में 2 से 7 फरवरी तक एनवाईपी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं एकीकरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम 'नया सवेरा मुफ्त शिक्षा केंद्र', महुदा के संस्थापक उमेश कुमार तुरी के नेतृत्व में पंजाब पहुंची। आठ सदस्यों की यह टीम 31 जनवरी को झारखंड से रवाना हुई थी। वहां टीम के सदस्यों ने झारखंड के सांस्कृतिक नृत्य, नाटक और गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में 26 राज्यों के लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। नया सवेरा टीम के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे देश से आए लोगों तक झारखंड की संस्कृति को पहुँचाया और कार्यक्रम में झारखंड का परचम लहराया। झारखंड की टीम में रूपा कुमारी, संध्या कुमारी, सविता लोहार, निर्जला कुमारी, माही कुमारी, सिद्धि कुमारी, संजोती कुमारी आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.