बहराइच, अगस्त 10 -- बहराइच, संवाददाता। पंजाब प्रांत के लुधियाना में रह रही युवती ने पति से विवाद के बाद जहर खा लिया। दो दिनों तक पंजाब में इलाज कराने के बाद उसे पति अपने गांव ले आया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। देहात कोतवाली के इमलिया गांव निवासी सुनील अपनी पत्नी प्रियंका (24) को साथ लेकर पंजाब मजदूरी करने गया था। पंजाब में ही किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने दो दिनों तक लुधियाना में उसका इलाज कराया। हालत में सुधार होता न देख युवती को उसका पति घर ले आया। गांव में तीन दिनों तक इलाज चला। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।पुत्री की मौत की भनक पाकर मायके वाले पुत्री की ससुराल पहुंचे और कोतवाली पुलिस को...