चंडीगढ़।, सितम्बर 18 -- मोदी सरकार के पूर्व रेल राज्य मंत्री और भरातीय जनता पार्टी (BJP) नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि जब वह पार्टी की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' की शुरुआत करने के लिए पठानकोट जा रहे थे तो उनके काफिले पर हमला किया गया। बिट्टू ने दावा किया कि घटना के बाद उनकी सुरक्षा टीम ने तीन लोगों को पकड़ लिया है। बिट्टू के मुताबिक, तीनों आरोपी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक स्थानीय विधायक ने तीनों को बीजेपी के नशा-विरोधी अभियान में शामिल होने से रोकने के लिए भेजा था। बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हुए हमले की घटना को लेकर राजनीति भी तेज हो चुकी है। पंजाब बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कहा, "आज हमारा नशा-मुक्ति अभियान शुरू हो रहा है और यह पूरे पंजाब में चलाया जाएगा। आ...