नई दिल्ली, मार्च 10 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री मावां धीयां योजना' के लिए पंजीकरण 13 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और बुनियादी ढांचे से जुड़ी पहलों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने इसे परिवारों को सीधी आर्थिक मदद देने वाला कदम बताया और कहा कि इससे महिलाओं को घरेलू खर्चों में सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.