पंजाब में भी पेपर लीक हुए, वहां के मंत्री से इस्तीफा मांगेंगे? दीपके ने क्या दिया जवाब
नई दिल्ली।, जुलाई 25 -- नीट (NEET) पेपर लीक के मामले में ऐक्शन की मांग कर रहे अभिजीत दीपके से अब तीखे सवाल पूछे जाने लगे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाले दीपके से जब पंजाब में हाल के दिनों में हुए पेपर लीक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले सवाल टालने की कोशिश की। बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने इसका सधा सा जवाब दिया। दीपके ने सिर्फ इतना कहा, 'वहां भी कार्रवाई होनी चाहिए।' आपको बता दें कि हाल के दिनों में अभिजीत दीपके के मंच पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता पहुंचे थे। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की ही सरकार चल रही है। एक यूजर ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब किसी ने अभिजीत दीपके से पूछा कि पंजाब में भी पेपर लीक हुआ है, तो वे कुछ पल के लिए चुप हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.