पंजाब में भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर के पास ग्रेनेड से हमला, 3 लोग घायल
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से लगभग एक किलोमीटर दूर रमदास इलाके के जट्टा गांव में गुरुवार देर रात एक घर पर ग्रेनेड हमला हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बाइक सवारों ने इस घटना को अंजाम दिया है। धमाके के चलते घर के शीशे टूट गए और परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार के मुताबिक, दो अज्ञात लोग बाइक पर पहुंचे। दोनों के मुंह कपड़े से ढके हुए थे। हमलावरों ने पहले एक ग्रेनेड घर की ओर फेंका, जिससे घर को नुकसान पहुंचा और गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अचानक हुए धमाके से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। घायलों को उपचार के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.