गोपालगंज, अप्रैल 14 -- भोरे। एक संवाददाता पंजाब के एक स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे में भोरे के एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक जगतौली ओपी के पियरौटा गांव के निवासी 48 वर्षीय नेपाल शर्मा थे। मंगलवार को उसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि नेपाल शर्मा पंजाब के एपी जैन स्टील प्लांट में कार्यरत थे। बीते शनिवार को प्लांट में अचानक बॉयलर फट गया। जिसकी चपेट में आने से वे बुरी तरह झुलस गए। आनन- फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। नेपाल अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल शर्मा ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी तीन बेटियों में से अभी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.