पंजाब में बस पलटने से चार की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में सोमवार को एक बस पलट गई। इसमें एक छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। ज़िले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस मनाली से अमृतसर जा रही थी, तभी चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ।जिले के सदर बंगा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी (एसएचओ) परगट सिंह ने बताया कि बस में लगभग 40 यात्री सवार थे और उनमें से कई छात्र थे।उन्होंने कहा कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक छात्र भी शामिल है। 17 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो-तीन को लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.