नई दिल्ली, अगस्त 12 -- पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच अब पार्टी के 15 विधायकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर उनसे मुलाकात का समय मांगा है। पार्टी सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के साथ होने वाली संभावित बैठक में पार्टी नेताओं के बीच जारी गुटबाजी के मुद्दे के अलावा 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस के एक विधायक ने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए पत्र लिखे जाने की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने बैठक के उद्देश्य के बारे में जानकारी देने से इनकार किया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मामला पार्टी में खुलकर सामने आई गुटबाजी से ही जुड़ा है और राहुल गांधी से बैठक के दौरान यह मुद्दा ही अहम होगा।जारी है अंदरूनी कलह इससे पहले पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी की खबरें सुर...