नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- पंजाब सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाया जा रहा 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' अभियान अब केवल नशे की तस्करी पर पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं है। सरकार ने अभियान के तहत नशे की सप्लाई रोकने, युवाओं में नशे की रोकथाम, नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को उपचार उपलब्ध कराने पर एक साथ काम करने की बात कही है। इसके लिए पुलिस, शिक्षक, युवा, सामुदायिक संगठनों और स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान से जोड़ा गया है। सरकार का कहना है कि अभियान का उद्देश्य नशे की बिक्री और तस्करी पर कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखने और जरूरतमंद लोगों तक उपचार की सुविधा पहुंचाने के लिए एक समन्वित व्यवस्था तैयार करना है। इसके तहत गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, शहरी वार्डों और स्वास्थ्य केंद्रों को ...