नई दिल्ली, अगस्त 21 -- पंजाब के बठिंडा जिले में सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। कोटभरा और रामगढ़ भुंडर गांवों को आपस में जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के निर्माण में ढंग की सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है, जिसके कारण यह बनने के तुरंत बाद ही टूटने लगी है। ग्रामीणों का दावा है कि सड़क का निर्माण कार्य इतना खराब है कि कई स्थानों पर इसकी ऊपरी परत यानी कि डामर अपने आप उखड़ रहा है और टुकड़ों में टूट रहा है। अपनी शिकायत की पुष्टि करने के लिए लोगों ने एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने हाथों से ही नई बिछाई गई सड़क की परत को आसानी से उखाड़कर अधिकारियों के सामने घटिया निर्माण की पोल खोल दी। कोटभरा और रामगढ...