नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यूरोप से किसी गैंगस्टर की पहली हवालगी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के गैंगस्टरवाद के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को पंजाब या विदेश में बैठकर अवैध कारोबार चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।विदेश से भगोड़े गैंगस्टरों की वापसी पर सरकार का दावा पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को गठित ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने सात महीनों में 10 वांछित भगोड़ों को डिपोर्टेशन अथवा हवालगी के माध्यम से भारत वापस लाया है। 21 अन्य हवालगी प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के सत्ता में आने के बाद पंजाब पुलिस ने नशे और गैंगस...