चंडीगढ़, फरवरी 17 -- पंजाब में गैंगस्टरों और संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक नई पहल की है। पंजाब पुलिस ने एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया है। पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट में कहा गया कि फोन या वॉट्सऐप पर मिली हर जानकारी गुप्त रखी जाएगी। मुखबिर की पहचान कभी नहीं बताई जाएगी। साथ ही, विश्वसनीय टिप्स जो गैंगस्टरों की गिरफ्तारी में मदद करें, उन्हें 10 लाख रुपए तक का नकद पुरस्कार मिलेगा। पुलिस ने बेझिझक सूचना देने को कहा है। विशेष टीमें गठित की गई हैं जो तकनीक और खुफिया जानकारी के दम पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। हेल्पलाइन का फोकस सिर्फ गैंगस्टरों पर है। पुलिस ने कहा है कि गैंगस्टरों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं बचेगी। सामूहिक सहयोग से ही शांति स्थापित होगी। पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना डरे...