पंजाब में गुरदासपुर के निजी अस्पताल में धमाका, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध; पुलिस बोली- अहम सुराग मिले
गुरदासपुर, जून 2 -- पंजाब में गुरदासपुर जिले के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब वहां के इमरजेंसी वार्ड में हुए एक जोरदार धमाके की वजह से खिड़की-दरवाजों के शीशे टूट गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वहां फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया, साथ ही अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। इस दौरान एक फुटेज में, एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल के पास खड़ा हुआ दिखाई दिया। यह घटना शहर के कलानौर इलाके में बस स्टैंड के पास बने मुल्तानी अस्पताल में हुई। हालांकि वारदात के छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया। मामले की जानकारी देते हुए गुरदासपुर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आदित्य ने बताया कि कलानौर पुलिस स्टेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.