नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में चल रहे आपसी घमासान के बीच पार्टी ने सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। इस बीच, पार्टी ने एक बार फिर दोहराया है कि वह चुनाव में जीत हासिल करेगी। पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस ही असली विकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी जब सत्ता में होती है, तो मुख्यमंत्री चुनाव अभियान का नेतृत्व करते हैं, पर जब विपक्ष में होती है, तो कोई चेहरा नहीं होता। चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट की नाराजगी को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है और चन्नी पूरी ताक...