चंडीगढ़।, नवम्बर 6 -- Punjab DA Arrears: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के अरबों रुपये के बकाए को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को के खिलाफ आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया था। इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सर्वोच्च अदालत के इस फैसले से भगवंत मान सरकार को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया कि इस मामले में कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाए। सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने सवाल किया कि क्या उनका मकसद अदालत के आदेश का पालन कराना है या राज्य के शीर...