पंजाब में एक हफ्ते में पराली जलाने की घटनाएं हुई दोगुनी
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- पंजाब में पराली जलाने के मामले पंजाब में पिछले एक हफ्ते में पराली जलाने की घटनाएं लगभग दोगुनी हो गई है। एक ही दिन में 194 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,007 हो गई। इन घटनाओं में से 672 मामले तीन जिलों तरनतारन, अमृतसर और फिरोजपुर से सामने आए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 15 सितंबर से 23 अक्तूबर के बीच पंजाब में पराली जलाने की 542 घटनाएं दर्ज की गई थीं। 28 अक्तूबर तक कुल घटनाओं की संख्या 813 थी और 29 अक्तूबर को 194 नए मामले सामने आने के बाद अब कुल संख्या 1,007 हो गई। पराली जलाने की कुल 1,007 घटनाओं में से सबसे ज्यादा 397 मामले तरनतारन से हैं, इसके बाद अमृतसर में 171 और फिरोजपुर में 104 मामले सामने आए हैं।
जुर्माना और प्राथमिकी सबसे ज्यादा प्राथमिकी तरनतारन में दर्ज अब तक पराली जलाने के 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.