चंडीगढ़, मार्च 6 -- पंजाब के मोगा जिले में एक और सरपंच की सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। मोगा के बाघापुराना में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव पत्तो हीरा सिंह के सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी की हत्या कर दी। हमलावर फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए थे। उन्होंने सरपंच पर 10 से 12 राउंड फायिरंग की गई, जिसमें से 8 गोलियां सरपंच को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोगा के एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।थार से उतरते ही बरसाईं गोलियां घटना सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच...