नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े गेहूं और चावल के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि रबी खरीद सीजन के दौरान बढ़ते भंडारण दबाव को देखते हुए यह फैसला राज्य के लिए राहत देने वाला हो सकता है। नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ हुई बैठक में अनाज उठान के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें ग्रामीण विकास निधि के बकाया, खरीद के लिए लिए जाने वाले नकद ऋण पर ब्याज दर, ओलावृष्टि से फसल नुकसान का आकलन और आढ़तियों के कमीशन से जुड़े विषय शामिल थे। पंजाब सरकार के अनुसार, राज्य में इस समय लगभग 155 लाख मीट्रिक टन गेहूं और चावल का स्टॉक उठाया जाना बा...