नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। अकाली दल के साथ किसी भी तरह की गठबंधन की संभावना से इनकार कर रहे भाजपा नेताओं ने सामाजिक समीकरण साधने की शुरुआत कर दी है। उत्तराखंड के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी समेत तमाम बड़े नेता लगातार पंजाब में प्रवास कर रहे हैं। सैनी ने अकाली दल के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी का गठबंधन केवल पंजाब की जनता के साथ है। पंजाब के टांडा में भाजपा की नशा मुक्त यात्रा के दौरान सैनी ने कहा कि पुरानी सरकारों ने इस मुद्दे पर पंजाब में कोई काम नहीं किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद हालात और भी ज्यादा खराब हो गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का यह अभियान राज्य के...