पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने राज्य के हालात पर प्रधानमंत्री से की चर्चा
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ढिल्लों ने बताया कि इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी। दोनों के बीच राज्य में मादक पदार्थ की समस्या, आपराधिक गिरोह, राज्य के लोगों के कल्याण, किसानों-मजदूरों की भलाई, उद्योगों के विस्तार, राज्य को फिर से एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए नया निवेश आकर्षित करने, युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और राज्य के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वह पंजाब जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.