नई दिल्ली, फरवरी 24 -- पंजाब पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) द्वारा समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक, उसने जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी की घटनाओं में कथित तौर पर संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और आठ कारतूस जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले के कुलम गांव निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सनी और रावल के रूप में हुई है। डीजीपी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में रह रहे अपने आका गोपी नवाशेहरिया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो बीकेआई से जुड़े हु...