पंजाब नैशनल बैंक के एमडी का रांची दौरा आज से
रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक अशोक चंद्र 17 व 18 जून को दो दिवसीय रांची दौरे पर रहेंगे। पीएनबी रांची मंडल का यह उनका पहला दौरा है। दौरे के दौरान अशोक चन्द्र राज्य के विभिन्न उच्चाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करेंगे और बैंकिंग सेवाओं व वित्तीय समावेशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे बैंक के ग्राहकों से भी मुलाकात कर ग्राहक सेवा की गुणवत्ता, सुविधाओं और अपेक्षाओं पर संवाद करेंगे। अपने दौरे के क्रम में पीएनबी के एमडी झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी व्यावसायिक बैठक करेंगे। इस दौरे में वे टाउन हॉल मीटिंग के जरिए रांची मंडल के सभी स्टाफ को संबोधित करेंगे और उनसे बैंक को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.