नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- पंजाब सरकार ने युवाओं के लिए 'पंजाब दा करोड़पति' नाम से राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की है। इसमें पंजाब के 23 जिलों के 15 से 30 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के विजेता को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता का पहला ऑनलाइन राउंड 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि ग्रैंड फिनाले 17 दिसंबर को प्रस्तावित है। यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है, जब पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं से जुड़े मुद्दे राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं। शिक्षा, रोजगार, खेल और युवाओं के भविष्य को लेकर राजनीतिक दल ...